मतदाता सूची में गड़बड़ी करने के विपक्ष के आरोपों को केरल के CM पिनराई विजयन ने किया खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2021

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य की मतदाता सूची में दो या उससे भी ज्यादा बार एक ही व्यक्ति का नाम दर्ज किए जाने के मामले में षड्यंत्र के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि घटना के पीछे कोई सोची-समझी चाल नहीं है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का बयान आने से एक दिन पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने माना था कि विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला की शिकायत पर जांच कराए जाने के बाद मतदाता सूची में दोबार पंजीकरण के मामले सामने आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि जिस महिला का नाम मतदाता सूची में कई जगह पंजीकृत मिला है वह कांग्रेस समर्थक है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका नाम शामिल कराया था।

इसे भी पढ़ें: बलिदान देने वाले बाल स्वाधीनता सेनानियों की याद में संग्रहालय बनाने की राज्यसभा में मांग

किसी भी राजनीतिक दल के खिलाफ आरोप नहीं लगा। चुनाव आयोग अन्य पहलुओं को भी देख रहा है।’’ चेन्नीथला ने छह अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करने एवं अनियमितता के आरोप लगाए थे। उन्होंने 20 जनवरी 2021 को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता जोड़े गए हैं। चेन्नीथला ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से सभी 140 निर्वाचन क्षेत्रों में फर्जी मतदाता बनाने की राज्य स्तर की साजिश है। विपक्षी नेता के आरोप पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीका राम मीणा ने कहा कि उनके द्वारा 1600 मतदाताओं के दोबारा नाम दर्ज होने की शिकायत की जांच की गई जिनमें से 590 के दो बार नाम दर्ज होने की जानकारी मिली जो नयी घटना नहीं है और विभिन्न कारणों से कई राज्यों में होती है।

प्रमुख खबरें

MP High Court के आदेश से 14% हुआ OBC Quota, 13% रोके गए पदों पर अनारक्षित भर्ती होगी

Taiwan के समर्थन में उतरी European Parliament, Kaja Kallas से सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की अपील

Jio Platforms IPO में 1065 से 1119 रुपये Price Band तय, जुटेंगे 30213 करोड़

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य