लोकतंत्र में नहीं है घृणा का स्थान, गहलोत बोले- कांग्रेस कर रही थी BJP का विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2019

मुम्बई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकतंत्र में घृणा और हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की विचारधारा का विरोध कर रही थी, लेकिन वह नहीं चाहती थी कि भगवा पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो जाए। गहलोत 19सदी के समाज सुधारक दंपती सावित्रीबाई फुले और ज्योतिराव फुले की प्रतिमाओं के अनावरण के लिए नांदेड में थे।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत की मांग, किसानों का कर्जमाफ करें मोदी सरकार

उन्होंने अपने भाषण में कहा, ‘राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है।’ उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और घृणा के लिए कोई स्थान नहीं है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भाजपा के खिलाफ लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है बल्कि वैचारिक है।

प्रमुख खबरें

अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप हारी... पूर्व पाक प्लेयर ने पीसीबी को लताड़ा

Saath Nibhaana Saathiya के सेट से गोपी बहू की विदाई पर फूट-फूट कर रोई थी कोकिलाबेन, Devoleena Bhattacharjee और Gia Manek में से कौन था फेवरेट?

हिन्दू विवाह पर सर्वोच्च अदालत का स्वागतयोग्य फैसला

व्हाट्सएप के नए फीचर का टेस्टिंग जारी, यह फोटो और वीडियो पर प्रतिक्रिया देना आसान बनाता है