BJP के साथ गए अवसरवादियों के लिए NCP में कोई जगह नहीं… भतीजे अजित के साथ गठबंधन पर बोले शरद पवार

By अंकित सिंह | Jun 17, 2025

एनसीपी (सपा) सुप्रीमो शरद पवार ने मंगलवार को अपने भतीजे अजित पवार की अवसरवादी राजनीति पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ सत्ता के लिए भाजपा से जुड़े हैं। पिंपरी चिंचवाड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पवार ने संकेत दिया कि वह गांधी, नेहरू, फुले और अंबेडकर की विचारधारा को मानने वालों को साथ लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन अवसरवाद की राजनीति करने वाले किसी भी व्यक्ति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें: सात दिन होने को है, कब माफ़ी मांगोगे लालू और तेजस्वी यादव, अंबेडकर विवाद के बीच पटना में पोस्टर वार

उन्होंने कहा, "हालांकि, अगर कोई सत्ता के लिए भाजपा के साथ जा रहा है, तो यह कांग्रेस की विचारधारा नहीं है। कोई किसी के साथ भी जुड़ सकता है, लेकिन भाजपा के साथ जाना कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप नहीं हो सकता।" वरिष्ठ पवार ने कहा कि इस "अवसरवाद की राजनीति" को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एनसीपी के दो धड़ों के बीच संभावित विलय को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में शरद और अजित पवार कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ दिखाई दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका