पीपीए रद्द होने तक मुफ्त बिजली के खोखले वादे का कोई मतलब नहीं है : नवजोत सिद्धू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2021

चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को एक कानून के जरिए पंजाब में बिजली खरीद समझौते (पीपीए) को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि मुफ्त बिजली के ‘‘खोखले वादों’’ का कोई मतलब नहीं है, जब तक कि शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान हस्ताक्षरित इन समझौतों को रद्द नहीं किया जाता। क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने सिलसिलेवार ट्वीट में यह भी कहा कि अगर पीपीए के तहत निजी बिजली संयंत्रों को दिए जा रहे तय शुल्क का भुगतान नहीं किया गया, तो बिजली की लागत सस्ती हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: संजय राउत ने भाजपा के 12 विधायकों को निलंबित किए जाने के फैसले की हिमायत की

बिजली खरीद समझौते के प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए सिद्धू ने दावा किया कि पिछली सरकार के दौरान हस्ताक्षर किए गए पीपीए राज्य में बिजली की मांग की ‘‘गलत गणना’’ पर आधारित थे। उन्होंने दावा किया, ‘‘13,000-14,000 मेगावाट की शीर्ष मांग केवल चार महीने के लिए है, जबकि बाकी समय बिजली की मांग 5000-6000 मेगावाट तक रहती है, लेकिन शीर्ष मांग पर निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के लिए पीपीए तैयार किए गए और इस पर हस्ताक्षर किए गए।’’ उन्होंने दावा किया कि ‘‘दोषपूर्ण’’ पीपीए के कारण पंजाब के लोगों को ‘‘हजारों करोड़ रुपये’’ ज्यादा खर्च किए हैं।

प्रमुख खबरें

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बनी सहमति

12 साल में तीसरी बार झुकी मोदी सरकार, आंदोलनों को शुरुआती दौर में कमतर आंकने की बड़ी गलती कर जाती है BJP

NFR Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 6777 पदों पर बंपर भर्ती, युवाओं के लिए Career बनाने का सुनहरा मौका

NEET विवाद: Kiren Rijiju ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर कहा, राष्ट्र निर्माण में आपका योगदान...