सोनिया गांधी के CWC की बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं, प्रियंका गांधी को लेकर भी संशय, जानें कारण

By अंकित सिंह | Dec 26, 2024

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य के कारण कर्नाटक के बेलगावी में पार्टी की कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शामिल नहीं हो सकती हैं। उनके साथ पार्टी सांसद और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद हैं। एएनआई ने बताया कि अगर सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो प्रियंका भी सीडब्ल्यूसी बैठक में शामिल नहीं हो सकती हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने विस्तारित सीडब्ल्यूसी बैठक स्थल तक मार्च किया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के पोस्टर में भारत का गलत नक्शा, कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, BJP बोली- यह टुकड़े-टुकड़े मानसिकता

शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे महात्मा गांधी नगर में 'नव सत्याग्रह बैठक' शुरू हुई. 27 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे बेलगावी में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली होगी। महात्मा गांधी नगर में होने वाली रैली में कांग्रेस पार्टी के सांसद, एआईसीसी पदाधिकारी और लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 1924 में गांधीजी यहां आए थे और बैठक की अध्यक्षता की थी...यहां से सभी को स्वतंत्रता संग्राम के लिए नई ऊर्जा मिली। 

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये