सीटों के बंटवारे पर ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ में कोई समस्या नहीं :राजभर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2021

बलिया (उप्र)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ में सीट के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा है कि वह असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को 125 सीटें देने को तैयार हैं। सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने रविवार को दावा किया कि ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ दस घटक दलों की बदौलत उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव के बाद सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा में सीट के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण की रेस में भारत निकला अमेरिका से आगे

उन्होंने भाजपा से गठबंधन करने से इंकार करते हुए आरोप लगाया, ‘‘भाजपा दलित व पिछड़े वर्गों की दुश्मन है। भाजपा को केवल चुनाव के समय इस वर्ग की याद आती है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा दुनिया की सबसे झूठी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते है ठीक उसके उल्टा करते हैं।

प्रमुख खबरें

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

एमसीडी क्षेत्र के करीब 5,000 रेहड़ी-पटरी वालों को पीएम स्वनिधि के तहत मिला 16 करोड़ का लोन