क्या बिटकॉइन को मिलने वाला है मुद्रा का दर्जा ? वित्त मंत्री ने दिया यह लिखित जवाब

By अनुराग गुप्ता | Nov 29, 2021

नयी दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र की सोमवार को शुरुआत हो गई। इस सत्र में सरकार क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित एक विधेयक पेश करने वाली है। जिसके तहत देश में निजी क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित करने की बात कही गई है। आपको बता दें कि संसद सत्र के पहले दिन बिटकॉइन से जुड़ा हुआ एक सवाल पूछा गया। जिसका वित्त मंत्री ने लिखित जवाब दिया। इसमें साफ कर दिया कि भारत सरकार बिटकॉइन की लेनदेन से जुड़ा हुआ डेटा बिल्कुल भी एकत्र नहीं कर रही है और न ही बिटकॉइन को मुद्रा का दर्जा देने का फिलहाल कोई प्रस्ताव है। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष के हंगामे के बीच कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा में पास, राकेश टिकट बोले- आंदोलन जारी रहेगा 

PM मोदी कर चुके हैं अहम बैठक

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर को अहम बैठक की थी। इस बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस मामले को सुलझाने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही गई। आपको बता दें कि देश में अभी क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल के संबंध में न तो कोई प्रतिबंध है और न ही कोई नियमन की व्यवस्था है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर