ड्रग्स की तस्करी को लेकर कर्नाटक सरकार सख्त, येदियुरप्पा बोले- किसी को भी बचाने का सवाल ही नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को सरकार द्वारा राज्य में मादक पदार्थों के तस्करों एवं नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को अभूतपूर्व करार देते हुए कहा कि इस अपराध में शामिल किसी को बचाने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान चल रहा है और किसी को बचाने का सवाल ही नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु दंगे पर तथ्यान्वेषी कमेटी की रिपोर्ट में खुलासा, पूर्व नियोजित और सांप्रदायिक रूप से प्रेरित था दंगा 

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में पुलिस ने कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है और गांजा, एमडीएमए जैसे नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हाल में की गई गिरफ्तारी से मादक पदार्थों के तस्करों का संबंध कथित तौर पर कन्नड फिल्म अभिनेताओं और संगीतकार से होने का खुलासा हुआ है। पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा की जांच के तहत अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और रेव पार्टी आयोजक विरेन खन्ना सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

UGC NET 2026 Alert: PWD कैंडिडेट्स के लिए NTA ने खोला Scribe पोर्टल, 20 जून है Deadline

Travel Tips: अंडमान-Manali जैसा मजा आधे खर्च में! ये 5 Secret Places हैं Summer Trip के लिए परफेक्ट

FIFA World Cup 2026: Mexico Round of 32 में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी

Shiv Sena UBT में बगावत पर भड़के Aditya Thackeray, बागी MPs को कहा- बेशर्मी से खुद को बेच दिया