नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कांग्रेस में सहानुभूति नहीं! मिलने के लिए कोई वरिष्ठ नेता न अदालत पहुंचा न हीं घर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2022

पटियाला। पंजाब की कांग्रेस इकाई का कोई भी वरिष्ठ नेता शुक्रवार को न तो नवजोत सिंह सिद्धू के आवास पर और न ही पटियाला की उस अदालत में नजर आया जहां उन्होंने (सिद्धू ने) ने उच्चतम न्यायालय के आदेश पर आत्मसमर्पण किया था। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने 1988 के ‘रोड रेज’ मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सिद्धू को नैतिक समर्थन देने के लिए उनके समर्थक माने जाने वाले कुछ पूर्व विधायक शुक्रवार सुबहपटियाला स्थित उनके आवास पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के अस्पताल में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से मरीजों को परेशानी

पटियाला स्थित उनके आवास पर पहुंचने वालों में पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा, अश्विनी सेखरी, सुरजीत सिंह धीमान, हरदयाल सिंह कम्बोज, प्रिमल सिंह, नजर सिंह मनशाहिया और जगदेव सिंह कमलू शामिल थे। वे सिद्धू के साथ उस अदालत में भी गए जहां उन्होंने आत्मसमर्पण किया। वे माता कौशल्या देवी अस्पताल में भी मौजूद थे जहां सिद्धू का मेडिकल परीक्षण किया गया था। बाद में सिद्धू को पटियाला जेल भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis