जम्मू-कश्मीर चुनाव के पहले चरण में मतदान प्रतिशत में 2014 से कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2024

जम्मू कश्मीर में बुधवार को पहले चरण के चुनाव के लिए 24 सीटों पर मतदान प्रतिशत में 2014 के मुकाबले कोई खास बदलाव नहीं हुआ। 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाए जाने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है।

वर्ष 2014 के जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों पर निर्वाचन आयोग की सांख्यिकीय रिपोर्ट के अनुसार, इन जिलों में मतदान 60.19 प्रतिशत था। 2014 के विधानसभा चुनाव में डोडा, किश्तवाड़, रामबन, अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां जिलों में 22 सीटें थीं, जिन पर बुधवार को मतदान हुआ।

हालांकि, 2022 के परिसीमन के बाद, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में एक-एक सीट जोड़ी गईं। सबसे बड़ी गिरावट शांगस-अनंतनाग क्षेत्र में देखी गई, जहां केवल 52.94 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 10 वर्ष पहले यह आंकड़ा 68.78 प्रतिशत था।

प्रमुख खबरें

AIADMK का Mission 2026: पलानीस्वामी ने जारी किया घोषणापत्र, DMK सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

अनुशासन से आई चुस्ती (बाल कहानी)

26–27 मार्च को होगा कन्या पूजन, पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और रोग-मुक्ति

Jan Gan Man: Christian या Muslim बनते ही Scheduled Caste का दर्जा होगा खत्म, Supreme Court ने दिया बड़ा फैसला