असांजे के साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं होगा: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि विकिलीक्स के संस्थापक और ऑस्ट्रेलियाई नागरिक जूलियन असांजे से उनका देश ‘‘कोई विशेष बर्ताव’’ नहीं करेगा। असांजे को सात वर्षों के बाद लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने राष्ट्रीय प्रसारक एबीसी को बताया, ‘‘यह एक न्यायिक प्रक्रिया है और यहां कई मामलों का पालन किया जाएगा और मैं उम्मीद करूंगा कि इसका पालन होगा। उसे इन परिस्थितियों में अन्य ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की तरह ही वाणिज्य दूतावास से मदद मिलेगी।’’ 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह