महिलाओं के प्रति इस तरह के बयान किसी को भी नहीं देने चाहिए: डिंपल

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2019

कन्नौज। सपा नेता आजम खान के जयाप्रदा को लेकर दिए बयान पर एक-दूसरे पर वार पलटवार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने जयाप्रदा पर आजम के बयान पर कहा है कि किसी को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। डिंपल ने भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को भी सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वो पहले कहां थी जब उनकी पार्टी के लोग बयान देते थे।

डिंपल यादव ने कहा, 'महिलाओं के प्रति इस तरह के बयान किसी को नहीं देने चाहिए लेकिन सुषमा स्वराज जी को उस वक्त भी बोलना चाहिए था जब उनकी पार्टी के नेता ने मायावती के लिए अपशब्द कहे थे, उन्हें प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया तब सुषमा जी ने टाइम ट्वीट क्यों नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: देशवासियों से मोदी ने पूछा सवाल, क्या 40 सीट पर चुनाव लड़ने वाले बन सकते हैं PM?

आजम की बदजुबानी पर आयोग ने लगाई है रोक

निर्वाचन आयोग ने जयाप्रदा के बारे में आजम खान के दिये गये आपत्तिजनक बयान को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मानते हुए तीन दिन तक प्रचार करने पर रोक लगाया हुआ है। यह दूसरा मौका है जब आजम खान को आयोग द्वारा प्रचार करने से प्रतिबंधित किया गया हो। आजम खान पर बयान को लेकर एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!