भाजपा के साथ गठबंधन की कोई बातचीत नहीं हो रही: इनेलो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोक दल ने मंगलवार को कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन के वास्ते सत्तारूढ़ भाजपा के साथ बातचीत नहीं कर रही है। इसके साथ ही उसने पार्टी के नेता अभय सिंह चौटाला के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने के बाद पैदा हुई अटकलों को विराम लगा दिया।

इसे भी पढ़ें: बसपा ने INLD से रिश्ता तोड़ा, सैनी की एलएसपी से नाता जोड़ा

 इनेलो के हरियाणा प्रमुख अशोक अरोड़ा ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन के लिए कोई बातचीत नहीं चल रही है। अरोड़ा ने कहा, ‘‘भाजपा ने पहले ही अपने आठ उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं और जल्द ही हम अपने उम्मीदवार घोषित करेंगे।’’ चौटाला ने सोमवार को दिल्ली में सुबह के नाश्ते पर खट्टर से मुलाकात की थी जहां अरोड़ा भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana