टीकाकरण का कोई विकल्प नहीं, यह हर व्यक्ति के लिए लाभदायक: जितेंद्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2021

नयी दिल्ली। सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि टीकाकरण संक्रमण के खिलाफ मजबूत प्रतिरोधक के तौर पर कार्य करता है और इसका कोई अन्य विकल्प नहीं है। प्रसिद्ध चिकित्सक और मधुमेह विशेषज्ञ सिंह ने विभिन्न चिकित्सा शोध के निष्कर्षों का हवाला दिया, जिसमें बताया गया है कि कोविड-19 का टीका इस घातक वायरस के खिलाफ ढाल नहीं बनाता बल्कि बीमारी की गंभीरता को कम करने में सहायता करता है। 

इसे भी पढ़ें: खुशनुमा हुआ व्हाइट हाउस का माहौल, अधिकतर ने उतारे मास्क, गले मिलने का दौर शुरू

उन्होंने कहा कि टीकाकरण का कोई विकल्प नहीं है और हर पात्र व्यक्ति को टीका अवश्य लगवाना चाहिए क्योंकि ये लाभदायक है। कार्मिक राज्यमंत्री सिंह ने कहा, अगर टीकाकरण के बाद कोविड संक्रमण होता भी है तो यह कम गंभीर होगा। टीकाकरण कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ 100 फीसदी सुरक्षा प्रदान नहीं सकता, फिर भी यह बीमारी की गंभीरता के खिलाफ मजबूत प्रतिरोधक के तौर पर कार्य करता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद लोग संक्रमण की चपेट में आए। 

प्रमुख खबरें

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

PM Modi ने Semiconductor CEOs के साथ की बैठक, उभरती तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने पर दिया जोर

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue