By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2017
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को जेल में विशेष सुविधाएं दिए जाने के दावों को खारिज करने के इरादे से हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (कारागार) केपी सिंह ने कहा है कि न्यायिक अधिकारी रोहतक के सुनारिया जेल में नियमित औचक जांच करते हैं, जहां बलात्कार के दोषी डेरा प्रमुख को रखा गया है।