फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मारत्ती अहतिसारी कोरोना वायरस से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

हेलसिंकी। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित और फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मारत्ती अहतिसारी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनके कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: गांगुली ने कोविड 19 लॉकडाउन पर कहा, कभी सोचा नहीं था कि अपने शहर को ऐसे देखूंगा

82 वर्षीय अहतिसारी को इंडोनेशिया, कोसोवो और नामीबिया सहित दुनिया भर में कई संघर्षों के समाधान के समधान की खातिर हुए शांति समझौतों में मध्यस्थता के लिए 2008 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: आखिर WHO ने क्यों कहा, भारत पर निर्भर है कोरोना का भविष्य?

फिनलैंड के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राजनयिक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सोमवार को पुष्टि हुई। वह 1994 से 2000 के बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति थे। इससे पहले शनिवार को उनकी 83 वर्षीय पत्नी ईवा के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी। फिनलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में कोरोना वायरस के 700 मामलों की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर को किया आगाह

इस बीमारी के कारण एक व्यक्ति की मौत होने की भी खबर है। हालांकि सभी संदिग्धों की जांच नहीं की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 30 गुना ज्यादा हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir: पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवानों के घायल होने की आशंका

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

Prajwal Revanna Sex Scandal: अपहरण मामले में फंसे प्रज्वल के पिता, एचडी रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार

20 साल बाद संजय निरुपम की हुई घर वापसी, महायुति को कितना होगा फायदा?