Noida: चलती कार में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक चलती कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई और कार चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मायचा गांव निवासी भूपेंद्र ग्रेटर नोएडा से नोएडा जा रहे थे, तभी उनकी कार में अचानक आग लग गई और उन्होंने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया लेकिन कार पूरी तरह जल गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के कारण एक्सप्रेस वे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Delhi में बोलीं President Murmu, Women Empowerment सिर्फ सरकार नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है

ओमान के पोर्ट सुल्तान कबूस के पास ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत

Top 10 Breaking News | 2 March 2026 | Middle East War 2026 | Operation Epic Fury impact | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

PF खाताधारकों के लिए Good News! EPFO ने Interest Rate 8.25% पर बरकरार रखा, जानें डिटेल्स