By रेनू तिवारी | Mar 02, 2026
Breaking News 2 March 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से बातचीत कर यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद खाड़ी क्षेत्र के किसी नेता से प्रधानमंत्री की यह पहली बातचीत थी। प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान कहा कि यूएई पर हुए हमले निंदनीय हैं और भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है। उन्होंने हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। साथ ही यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए राष्ट्रपति का आभार जताया।
Assam की Jan Ashirwad Yatra में CM Himanta का क्रेज, हज़ारों की भीड़ ने बरसाए फूल
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को असम के गोहपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के तीसरे दिन लोगों का अभिवादन किया। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इस अभियान को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। गोहपुर में यात्रा के तीसरे दिन हजारों लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए एकत्रित हुए और पूरे मार्ग में पुष्प अर्पित करते हुए अपना समर्थन जताया। सोमवार को एक पोस्ट में, जिसमें उनका स्वागत करती भारी भीड़ का वीडियो भी शामिल था, मुख्यमंत्री सरमा ने लिखा कि मैं सांता क्लॉज़ नहीं हूँ, लेकिन मेरे भगीनों के लिए मेरे पास हमेशा उपहार होते हैं।
PM Modi की Tiruchirappalli Rally पर फोकस, Tamil Nadu में NDA सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार
भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भीतर सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद ही होगी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन की एक विशाल जनसभा 11 मार्च को तिरुचिरापल्ली में आयोजित होने वाली है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है। इस आयोजन से पहले, नैनार नागेंद्रन पूर्व मंत्री सी विजयभास्कर के साथ तिरुचिरापल्ली गए और जनसभा के स्थल का निरीक्षण और अंतिम रूप दिया। उन्होंने पंजप्पुर में एक निजी जमीन का जायजा लिया और बाद में शहर के जी कॉर्नर ग्राउंड का निरीक्षण किया।
Lalu-Tejashwi को मिली कमान, Bihar Rajya Sabha चुनाव में RJD का उम्मीदवार कौन? सस्पेंस बरकरार!
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को रविवार को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार दिया गया। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान होगा। एनडीए के पास 202 विधायक हैं, इसलिए भाजपा और जेडीयू दोनों आसानी से दो-दो राज्यसभा सीटें जीत लेंगी, जबकि आरजेडी पांचवीं सीट पर नजर रखे हुए है। पटना में तेजस्वी के आधिकारिक आवास पर हुई आरजेडी की संसदीय बोर्ड की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। लालू ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में भाग लिया। मीडिया के एक वर्ग में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि तेजस्वी स्वयं बिहार से चुनाव लड़ सकते हैं। आरजेडी के पूर्व सांसद और सिवान के दिग्गज नेता, दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शाहब का नाम भी चर्चा में है।
भारत विश्व में शांति का पक्षधर, West Asia में संकट पर आ गया PM मोदी का बड़ा बयान
पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज होने के साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहराया कि भारत वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए हमेशा से संवाद और कूटनीति का समर्थक रहा है और उन्होंने मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त की। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा घटनाक्रम नई दिल्ली के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा से ऐसे विवादों का समाधान खोजने के लिए संवाद और कूटनीति का आह्वान किया है," और संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति नई दिल्ली के दीर्घकालिक रुख को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरता को लेकर साझा वैश्विक चिंताओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "हम आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरता को लेकर एकमत हैं, क्योंकि ये न केवल हमारे लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौतियां हैं।
फ्रांस के नेवी बेस पर हमला, यूरोप को नहीं छोड़ेगा ईरान!
जब आग पड़ोस में लगती है तो उसकी गर्मी दूर तक महसूस होती है। मदपुर में बढ़ते तनाव के बीच अब एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने यूरोप की चिंता बढ़ा दी है। ख़बर है कि संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में स्थित फ्रांस के नेवी बेस पर ड्रोन हमला हुआ है और यह ड्रोन हमला किया है ईरान ने। अब दुनिया इसे इस रूप में देख रही है कि यह ईरान की ओर से यूरोप के हितों पर पहला बड़ा हमला है। अब यह हमला जिस सैन्य ठिकाने पर हुआ वो कोई साधारण बेस नहीं है। अबू धाबी में मौजूद फ्रांस का महत्वपूर्ण सैन्य अड्डा कैम डाले पैक्स है जिसे शांति शिविर के नाम से जाना जाता है।
दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर हमला, ईरान ने दागा शाहेद-136 ड्रोन
सऊदी अरब के रास तानूरा में सऊदी अरामको की तेल रिफाइनरी पर एक ईरानी ड्रोन ने हमला किया, जिससे वहां आग लग गई। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग छोटी और नियंत्रण में है और इसे काबू में किया जा रहा है। सऊदी अरब के पूर्वी तट पर स्थित रस तनुरा, जो दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी रिफाइनरियों में से एक है (क्षमता लगभग 550,000 बैरल प्रति दिन) और एक प्रमुख निर्यात टर्मिनल है, कच्चे तेल के स्थिरीकरण, प्रसंस्करण और वैश्विक बाजारों के लिए लोडिंग का काम संभालती है। यहां थोड़ी देर के लिए भी होने वाली रुकावटें आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यापक प्रभाव डाल सकती हैं, खासकर क्षेत्रीय तनाव के इस दौर में।
Kuwait में क्रैश F-15 पर ईरान ने पायलट का फोटो शेयर कर किया दावा, हमने मार गिराया
मिडिल ईस्ट में जारी जबरदस्त तनाव के बीच एक ऐसी खबर, एक ऐसी वीडियो सामने आ गई जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी। ईरान के सरकारी मीडिया ने टेलीग्राम पर एक तस्वीर जारी की, जिसमें कथित तौर पर अमेरिकी एफ15 लड़ाकू विमान के पायलट को दिखाया गया है, जिसका विमान सोमवार सुबह कुवैत में गिरा दिया गया था। क्षेत्र में तनाव बढ़ने के साथ ही, इसने ईरान के विशाल ड्रोन बेड़े के दृश्य और क्षेत्र में अमेरिकी-इजरायली ठिकानों पर ईरानी हमलों के वीडियो भी साझा किए। टेलीग्राम पर एक पोस्ट में, प्रेस टीवी ने कहा कि कुवैत में दुर्घटनाग्रस्त हुए लड़ाकू विमान के बाद अमेरिकी पायलट। इससे पहले स्थानीय सूत्रों का हवाला देते हुए, आईआरएनए ने एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें दावा किया गया है कि कुवैत में अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है। वीडियो में आगे लिखा था स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह कुवैत के आसमान में एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया।
PM Modi का नया Target: भारत-कनाडा 2030 तक हासिल करेंगे 50 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी के नेतृत्व में कनाडा के साथ संबंधों में आई वृद्धि की सराहना की और कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक 50 अरब अमेरिकी डॉलर के व्यापार को हासिल करने के लिए अपने आर्थिक सहयोग को और गहरा करना है। इस संदर्भ में उन्होंने आगे बताया कि ओटावा और नई दिल्ली ने निकट भविष्य में एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया है। उन्होंने ये बातें सोमवार को राजधानी में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के दौरान कहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हमने इस दृष्टिकोण को अगले स्तर की साझेदारी में बदलने पर चर्चा की। हमारा लक्ष्य 2030 तक 50 अरब डॉलर के व्यापार तक पहुंचना है। आर्थिक सहयोग की पूरी क्षमता का दोहन करना हमारी प्राथमिकता है। इसलिए, हमने जल्द ही एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया है।
मिडिल ईस्ट में ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच छिड़ा भीषण युद्ध अब एक मानवीय संकट में बदल गया है। खाड़ी देशों में रहने वाले 90 लाख से ज़्यादा भारतीय इस समय मिसाइलों और सायरन के शोर के बीच फंसे हुए हैं। तेहरान के मेडिकल कॉलेजों से लेकर दुबई के आलीशान होटलों तक, हर जगह से भारतीय नागरिकों की घर वापसी की गुहार सुनाई दे रही है। 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद शुरू हुए हमलों ने पूरे खाड़ी क्षेत्र को दहला दिया है। UAE, कतर, ओमान और सऊदी अरब जैसे देशों में, जहाँ भारतीय प्रवासियों की सबसे बड़ी संख्या है, वहां अब युद्ध के सायरन गूंज रहे हैं।
इजरायल और अमेरिका के साझा हमले में अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई को खोने के बाद ईरान पलटवार कर रहा है। वो लगातार मीडिल ईस्ट के देशों को निशाना बनाकर मिसाइल व ड्रोन से अटैक कर रहा है। इजरायल पर भी ईरान की तरफ से लगातार अटैक किए जा रहे हैं। अब ईरान की तरफ से एक बड़ा दावा किया जा रहा है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने तेल अवीव में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कथित हमले के समय 76 वर्षीय इजरायली नेता कार्यालय में मौजूद थे या नहीं। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा क अपराधी इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय और शासन के वायु सेना कमांडर के ठिकाने पर खेबर शेकान बैलिस्टिक मिसाइलों से 10वीं लहर के दौरान लक्षित और अचानक हमले किए गए।