By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022
नोएडा (उप्र)। ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर में एक युवक ने शराब पीने से मना करने पर अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गांव रोजा जलालपुर मेंसूरज (22) ने अपनी बहन रूचि (32) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि सूरज को शराब की लत है।