By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 12, 2026
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में मंगलवार को बारिश के दौरान जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हवाई अड्डा प्रबंधन ने कहा कि 30 मिनट के भीतर परिसर से पानी निकाल दिया गया और इससे विमानों के संचालन में कोई व्यवधान नहीं आया। सोशल मीडिया पर मंगलवार को प्रसारित वीडियो में हवाई अड्डे के टर्मिनल से निकलकर पार्किंग और टैक्सी स्टैंड तक जाने वाले भूमिगत मार्ग में जलभराव दिखाई दे रहा है। वीडियो में हवाई अड्डे के कर्मचारी पानी निकालने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
इसके लिए करीब 1,334 हेक्टेयर (लगभग 3,300 एकड़) भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इस हवाई अड्डे से इसी वर्ष 15 जून को वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन शुरू हुआ था।