नोएडा: जिला अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2025

नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में सोमवार रात को एक नर्सिंग अधिकारी से छेड़खानी करने के आरोप में एक यू-ट्यूब चैनल के पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शिकायत के अनुसार, महिला का आरोप है कि सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत्त मनोज शर्मा नाम का व्यक्ति मेडिसिन के महिला वार्ड में आया और पीड़िता को जबरदस्ती वार्ड के पीछे ले जाने लगा तथा उसके साथ बदसलूकी एवं छेड़खानी की।

सिंह ने शिकायत के हवाले से बताया कि महिला का शोर सुन वार्ड प्रभारी और सिक्योरिटी गार्ड वहां आ गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया तथा इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि आरोपी यू-ट्यूब पर एक समाचार चैनल चलाता है और पूर्व में भी अस्पताल के कर्मचारियों को परेशान कर चुका है।

प्रमुख खबरें

Nasscom ने H-1B Visa शुल्क प्रस्ताव पर कहा, भारतीय कंपनियों ने घटाई निर्भरता

नेहरू ने जिसे बोला था भाई वो निभाता रहा दुश्मनी, मगर अब दोस्त बन कर दिल्ली आ रहा है!

Sugar Price बढ़ने पर Shivraj का संदेश: चिंता न करें, इंतजाम किए जा रहे हैं

Mercury Transit 2026: कन्या राशि में बुध का गोचर, Bhadra Yoga से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत