नोएडा : चलती बस में लगी आग, यात्री बाल-बाल बचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2025

गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार रात एक चलती लग्जरी बस में आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि निजी बस पंजाब के लुधियाना से आगरा जा रही थी और उसमें करीब 50 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि बस जब यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा से गुजर रही थी, तभी उसकी छत पर रखे सामान में भीषण आग लग गई।

प्रवक्ता ने बताया कि चालक ने आग का पता चलते ही बस रोक दी और यात्री बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक, दिवाली से पहले की जा रही आतिशबाजी की वजह से चिंगारी चलती बस की छत पर गिरी जिसके कारण आग लग गई।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर