Noida: अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने पर एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2024

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कमल और हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अधिकारी ने बताया कि उपचार के दौरान कमल दीक्षित की मौत हो गई, जबकि हर्ष चतुर्वेदी की हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रमुख खबरें

Election Commission में मतभेद कोई नई बात नहीं, पहले भी सामने आ चुके हैं विवाद

India और Japan के बीच रोमांचक Cricket मैच के बाद Sachin Tendulkar ने की जापानी टीम की तारीफ

Supreme Court ने संवैधानिक मुद्दों के लिए CJI से पांच जजों की स्थायी पीठ बनाने का आग्रह किया

Yastika Bhatia के शतक के बाद भी India A महिला टीम दूसरा वनडे ऑस्ट्रेलिया से 2 विकेट से हारी