PUBG खेलते हुआ प्यार, Noida Police ने पाकिस्तानी महिला को पकड़ा, पहचान छिपाकर रह रही थी प्रेमी के साथ

By रितिका कमठान | Jul 04, 2023

दिलों के बीच न दीवार है न सरहद है। इन शब्दों को पाकिस्तान की एक महिला ने सच साबित कर दिया है। पाकिस्तान की एक महिला गौमतबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इस महिला ने इश्क की खातिर सरहदों को पार करने में कोई लिहाज नहीं किया। इस महिला की हरकत से साबित हो गया है कि इश्क अंधा होता है। इश्क में कोई सही या गलत नहीं देखता। जब इश्क का जादू सिर चढ़कर बोलता है तो हर दीवार टूट जाती है, चाहे वो धर्म की हो या सरहद की।

वर्ष 2020 में हुई थी पहचान
पुलिस के मुताबिक महिला मूल रूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत के खैरपुर की रहने वाली है। उसका पति सउदी अरब में नौकरी करता है। शुरुआत में दोनों के रिश्तों में दरार आई। यहां तक सीमा के साथ घरेलू हिंसा भी की गई। पति के दुबई जाने के बाद से दोनों की चार वर्षों से मुलाकात नहीं हुई है। इसी बीच पबजी खेल के जरिए सीमा की पहचान सचिन से हुई, जो ग्रेटर नोएडा में ग्रोसरी स्टोर पर नौकरी करता था। पबजी खेलने के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हो गया और सीमा ने पाकिस्तान छोड़ भारत में रहकर सचिन के साथ जीवन जीने का फैसला किया। 

काठमांडू के रास्ते आई भारत
डेढ़ माह पहले हैदर विमान के जरिये पाकिस्तान से काठमांडू पहुंची और वहां से सड़क मार्ग के जरिये रबूपुरा पहुंच गई। सचिन ने कमरा किराये पर लेकर पाकिस्तानी महिला और उसके बच्चों के साथ रह रहा था। पुलिस ने रबूपुरा स्थित उसके घर से कुछ सामान अपने कब्जे में लिया है। पुलिस अधिकारी इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कहीं भारतीय युवक को हनीट्रैप में फंसाकर देश की अहम जानकारी हासिल करने के लिए तो वह भारत नहीं आई है।

पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) साद मिया खान ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी महिला और स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। महिला के चार बच्चे भी पुलिस हिरासत में हैं।’’ नोएडा पुलिस ने महिला और उसके बच्चों को हरियाणा के पलवल से पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि पबजी गेम के साथी के प्यार में नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई युवती की उम्र 30 साल से कम है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला का नाम कथित तौर पर सीमा हैदर बताया जा रहा है। 

फिहलहाल महिला से नोएडा पुलिस और गुप्तचर एजेंसी गहनता से पूछताछ कर रही हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रबूपुरा क्षेत्र में स्थित एक परचून की दुकान पर नौकरी करने वाले सचिन की पबजी गेम के माध्यम से पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा गुलाम हैदर से दोस्ती हो गई। उन्होंने कहा कि महिला नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ भारत आई तथा प्रेमी सचिन के साथ लगभग डेढ़ माह से ग्रेटर नोएडा में रह रही थी। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का Dehradun दौरा: छात्रों की गूंज से सरकार की शिक्षा नीति पर करेंगे घेराबंदी

Emmy Awards 2026 Nominations Announced | The Pitt को मिले सबसे ज्यादा 25 नामांकन, Hacks 24 नोड्स के साथ दूसरे स्थान पर, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Ram Mandir दान चोरी: रिश्तेदारों के Bank Accounts से घुमाया कैश, SIT जांच में खुली पूरी साज़िश

Maharashtra को एक सभ्य CM चाहिए! Sanjay Raut का Devendra Fadnavis पर तीखा हमला, पूछा- Emergency है क्या?