श्रीकांत त्यागी के बाद 'गालीबाज' महिला का वीडियो वायरल, स्वाति मालिवाल बोलीं- सख्त कार्यवाही बहुत जरूरी, पुलिस ने हिरासत में लिया

By अनुराग गुप्ता | Aug 21, 2022

नयी दिल्ली। श्रीकांत त्यागी के बाद गालीबाज महिला का एक वीडियो सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वीडियो नोएडा के 126 सेक्टर के जेपी सोसाइटी का है। जहां पर रहने वाली एक महिला गार्ड के साथ अभद्रता कर रही है और उसे भद्दी-भद्दी गालियां दे रही है। इसी बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

नोएडा पुलिस ने गालीबाज महिला का वीडियो वायरल होने के बाद उसे हिरासत में लिया है। इसके बाद महिला से पूछताछ की जाएगी। महिला का नाम भव्या राय बताया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: छेड़खानी के मामले में श्रीकांत त्यागी को राहत नहीं, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी 

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की और फिर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। कहा जा रहा है कि गार्ड को गेट खोलने में थोड़ी देरी हो गई, जिसके बाद महिला ने अपना आपा खो दिया और अभद्रता करने लगी। अभी नोएडा के श्रीकांत त्यागी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि गालीबाज महिला का एक मामला वायरल हो गया।

प्रमुख खबरें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदला अपना पेस अटैक, Akash Deep की जगह आए Saurabh Dubey, जानें कौन हैं ये Player

Google Pixel 11 Pro लॉन्च से पहले हुआ लीक, कीमत और फीचर्स का मिला हिंट, जानें पूरी डिटेल्स

PSL 2024 के बीच खिलाड़ियों की भगदड़, PCB चीफ Mohsin Naqvi ने दी सख्त एक्शन की चेतावनी

देखते हैं तुम हमें ईरान भेजोगे या हम तुम्हें इजरायल, पाकिस्तान में शुरू हुआ अलग ही खेल, मुनीर के खिलाफ इकट्ठा हुए शिया