Oscars 2027 में भारत की उम्मीद बनी Gondhal, इंटरनेशनल कैटेगरी में मिली जगह; 104 फिल्मों से होगा मुकाबला

By एकता | Nov 25, 2026

भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री मराठी थ्रिलर फिल्म 'गोंधल' 99वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शामिल होने के योग्य हो गई है। मंगलवार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इसकी घोषणा की। इस कैटेगरी में कुल 104 फिल्मों को जगह मिली है। हालांकि, इस सूची में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिल गया है। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि फिल्म अब इस कैटेगरी में आगे की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकती है। अब सबकी नजर शॉर्टलिस्ट और नॉमिनेशन की घोषणा पर है।

104 फिल्मों के बीच होगा 'गोंधल' का मुकाबला

इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की 'गोंधल' के अलावा फ्रांस की 'मिनोटॉर', स्पेन की 'ला बोला नेग्रा', ब्राजील की 'गुगूज वर्ल्ड', नॉर्वे की 'ग्रोथ ऑफ द सॉइल', जर्मनी की 'एवरीटाइम', इटली की 'द स्पाइरल' और जापान की 'ऑल ऑफ अ सडन' जैसी फिल्में शामिल हैं।

इसके अलावा दक्षिण कोरिया की 'पॉसिबल लव', मेक्सिको की 'ऑन द रोड', डेनमार्क की 'वुमन अननोन', ईरान की 'लैंड ऑफ एंजल्स' और कनाडा की 'नीना रोजा' भी इस सूची का हिस्सा हैं।

इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए क्या हैं नियम?

इस कैटेगरी में शामिल होने के लिए फिल्मों को कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं। फिल्म की अवधि 40 मिनट से ज्यादा होनी चाहिए। फिल्म का निर्माण अमेरिका के बाहर हुआ होना चाहिए। फिल्म में 50 प्रतिशत से ज्यादा संवाद गैर-अंग्रेजी भाषा में होने चाहिए। इन शर्तों को पूरा करने वाली फिल्में ही इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में विचार के लिए योग्य होती हैं।

इसे भी पढ़ें: Eetha के लिए Shraddha Kapoor ने नहीं छोड़ी कोई कसर, 25 दिनों तक 8 किलो के घुंघरू पहनकर 8 घंटे की रिहर्सल

कब आएगी ऑस्कर 2027 की शॉर्टलिस्ट?

99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए आगे की प्रक्रिया का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है।

प्रारंभिक मतदान: 7 दिसंबर से 11 दिसंबर 2026
शॉर्टलिस्ट की घोषणा: 15 दिसंबर 2026
नॉमिनेशन की घोषणा: 21 जनवरी 2027
ऑस्कर समारोह: 14 मार्च 2027

99वें ऑस्कर समारोह का आयोजन हॉलीवुड के ओवेशन हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एबीसी पर किया जाएगा और इसे हुलु पर भी लाइव देखा जा सकेगा। समारोह दुनिया भर के 200 से ज्यादा क्षेत्रों में प्रसारित होगा।

इसे भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले पुलिस को मिला धमकी भरा ईमेल, इंदौर शो में भी हुआ था ऐसा

क्या है मराठी फिल्म 'गोंधल' की कहानी?

'गोंधल' की कहानी महाराष्ट्र के एक ग्रामीण इलाके में रची गई है। फिल्म की पूरी कहानी एक रात के दौरान आगे बढ़ती है। इसकी पृष्ठभूमि में पारंपरिक आधी रात का गोंधल अनुष्ठान है, जिसमें संगीत, नृत्य, पौराणिक कथाओं और धार्मिक परंपराओं का मेल देखने को मिलता है।

फिल्म में सुमन को साहेबा नाम के एक गोंधली कलाकार से प्यार हो जाता है। इसके बाद वह अपनी शादी से बाहर निकलने का रास्ता तलाशने लगती है। उसकी इस योजना में आनंद का जुनूनी चचेरा भाई सरजेराव भी शामिल हो जाता है और मामला एक खतरनाक साजिश में बदल जाता है। शुरुआत में अपनी परिस्थितियों से बाहर निकलने की कोशिश करने वाली सुमन की कहानी आगे चलकर हत्या, धोखे, इच्छा और खुद को बचाने के संघर्ष तक पहुंच जाती है।

फिल्म में कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर?

'गोंधल' में सुमन का किरदार इशिता देशमुख निभा रही हैं। उनके साथ किशोर कदम, योगेश सोहोनी, निशाद भोइर और अनुज प्रभु भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब देखना होगा कि भारत की यह मराठी थ्रिलर फिल्म 15 दिसंबर को घोषित होने वाली शॉर्टलिस्ट में जगह बना पाती है या नहीं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Vinay Kulkarni की दोषसिद्धि पर रोक हटाई, BJP नेता हत्या मामले में झटका

Thirupparankundram Row: SC आदेश की अनदेखी पर गरमाई Politics, निशाने पर TN Govt

Nagpur में बोले CP Radhakrishnan: महिला सशक्तीकरण सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी

Ball Corporation की Meerut में लगेगी नई यूनिट, 2900 करोड़ रुपये का होगा निवेश