Elvish Yadav पर नोएडा पुलिस ने कसा शिकंजा, पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में किया यूट्यूबर को गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2024

नोएडा। नोएडा पुलिस ने यहां एक पार्टी में नशे के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल की जांच के संबंध में यूट्यूबर एल्विश यादव को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यादव पिछले साल तीन नवंबर को यहां सेक्टर-49 थाने में दर्ज प्राथमिकी में नामजद छह आरोपियों में से एक हैं। अधिकारियों ने कहा कि पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने बताया कि मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की आपराधिक साजिश से संबंधित धारा 120बी के तहत दर्ज किया गया था। बाद में मामले को जांच के लिए सेक्टर-49 से सेक्टर-20 थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: फिल्म विकी डोनर और पीकू के लिए मशहूर निर्माता Shoojit Sircar ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की

तीन नवंबर को सेक्टर-51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से पांच कोबरा सहित नौ सांपों को मुक्त कराया गया था। आरोपियों के पास से सांप का 20 मिलीलीटर जहर भी जब्त किया गया था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि यादव पार्टी हॉल में मौजूद नहीं थे और वे नशे के लिए सांप के जहर के इस्तेमाल के पूरे मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रहे हैं।

पीएफए अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी ने यादव पर सांप का जहर अवैध रूप से बेचने में शामिल होने का आरोप लगाया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। गत चार नवंबर को, यादव को राजस्थान के कोटा में पुलिस ने पूछताछ के लिए उस समय कुछ देर के लिए रोका था, जब वह अपने दोस्तों के साथ कार में यात्रा कर रहे थे लेकिन जल्द ही उन्हें छोड़ दिया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर