नोएडा: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2025

गौतम बुद्ध नगर जिले के साकीपुर गांव में बैंक्वेट हॉल में रविवार को शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर में आशीर्वाद मैरिज होम में रविवार की रात को बिसरख गांव के रहने वाले आलोक की बारात आई थी। उन्होंने बताया की शादी समारोह के दौरान बारात में आए कुछ लोगों ने रात 10 बजे के करीब जश्न में गोलियां चलाईं।

इस दौरान वहां हलवाई का काम कर रहे संतोष (45) एवं दयाल (23) को गोली लग गई। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया की बैंक्वेट होम में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म