नोकिया को भारती एयरटेल से मिला 7,500 करोड़ रुपये का ठेका, नौ सर्किल में लगाएगी 4जी उपकरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2020

नयी दिल्ली।दूरसंचार उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी नोकिया को भारती एयरटेल से 4जी उपकरणों के लिए 7,500 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके तहत कंपनी को नौ देश के नौ दूरसंचार सर्किलों में 4जी उपकरण लगाने हैं। भारती एयरटेल नेनेटवर्क क्षमता और ग्राहकों की सुविधा बेहतर बनाने के लिए यह ठेका दिया है।

एयरटेल ने इन नौ दूरसंचार सर्किलों में नोकिया की सिंगल रेडियो एक्सेस नेटवर्क (स्रान) की प्रौद्योगिकी के लिए कई वर्षों का समझौता करने की घोषणा की है। सूत्रों के मुताबिक इस ठेके का मूल्य करीब 7,500 करोड़ रुपये है। एयरटेल ने एक बयान में कहा कि इन उपकरणों के माध्यम से भविष्य में 5जीसेवाएं देने में मदद मिलेगी। इसके तहत एयरटेल के इन नौ सर्किल में करीब तीन लाख रेडियो नटवर्कउपकरण लगाए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट