By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2021
लंदन। निर्देशक क्लो झाओ की फिल्म “नोमैडलैंड” सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत चार पुरस्कार जीतकर बाफ्टा फिल्म पुरस्कार 2021 में शीर्ष पर रही। फिल्म की मुख्य कलाकार फ्रांसेस मैकडोरमेंड ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता जबकि सर्वेश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार झाओ ने अपने नाम किया। फिल्म सिनेमेटोग्राफी श्रेणी में भी विजेता रही। बाफ्टा में फिल्म को मिले इन पुरस्कारों के बाद इस माह के अंत में होने जा रहे ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भी इसके अव्वल दावेदार होने की संभावना काफी बढ़ गई है। एमरेल्ड फेनेल की “मी टू” ड्रामा “प्रॉमिसिंग यंग वूमेन” को समारोह में सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म घोषित किया गया।