चेक बाउंस मामले में CCD के निदेशकों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020

बेंगलुरू।  कॉफी डे ग्लोबल लि. (सीडीजीएल) के निदेशकों के खिलाफ चेक बाउंस मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। सीडीजीएल कैफे कॉफी डे नाम से रेस्तरां का परिचालन करती है। कंपनी के निदेशकों में पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा की बेटी मालविका हेगड़े भी हैं। वह दिवंगत वी जी सिद्धार्थ की पत्नी हैं। सद्धार्थ की 2019 में दक्षिण कन्नड़ जिले में नेत्रावती नदी में बहने से मौत हो गयी थी। कॉफी उत्पादक के ननदीश की शिकायत पर न्यायाधीश और चिकमगलुरू में मुदिगेरे के जेएमएफसी (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) ने निदेशकों को तलब किया है। ननदीश ने अपनी शिकायत में कहा कि सीडीजीएस ने उनसे ग्रीन कॉफी बीज खरीदी। इसके बदले कंपनी ने उन्हें केनरा बैंक के 45,38,554 रुपये के बाद की तारीख के 10 चेक दिये। उन्होंने जब चेक अपने एक्सिस बैंक खाते में जमा किये, तो जारी करने वाले खाते में पर्याप्त रकम नहीं होने से चेक से भुगतान नहीं हो पाया।

प्रमुख खबरें

ऐसा मारेंगे...परमाणु बम वाले मुनीर को हूती की खुली धमकी, पाकिस्तानी सेना में मची खलबली

मजबूत US Dollar के दबाव से Gold Price टूटा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरा

Ladakh में ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़कर हुआ 5000 रुपये, 10 साल बाद 233 प्रतिशत इजाफा

जनता के पैसे का एक-एक पैसा गुणवत्तापूर्ण कार्य में लगे, विकास के साथ गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: सिंधिया