पश्चिम बंगाल के गैर-भाजपा दलों ने अमर जवान ज्योति पर केंद्र के कदम की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2022

कोलकाता। राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति का विलय राष्ट्रीय समर स्मारक के साथ करने के नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कदम की पश्चिम बंगाल में गैर-भाजपा दलों ने शुक्रवार को आलोचना की। तृणमूल कांग्रेस समेत गैर भाजपा दलों के नेताओं ने कहा कि यह 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के अनादर के समान है जिसने बांग्लादेश को आजाद कराने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: जेएनयू छेड़खानी मामले में कार्यकर्ताओं और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया

माकपा प्रदेश सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने कहा, ‘‘मोदी सरकार आरएसएस की विचारधारा द्वारा निर्देशित है, जिसकी भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका नहीं थी। हम बार-बार कह रहे थे कि भाजपा ने भारत के इतिहास का मजाक बनाया है। गणतंत्र दिवस से पहले उनका यह कृत्य इस तथ्य की ओर इशारा करता है।’’

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने हालांकि निर्णय का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘युद्ध स्मारक हमारे सैनिकों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए सही जगह है। यह पहले की जगह के बहुत करीब है और विपक्षी दल मोदी सरकार की हमारे नायकों का सम्मान करने के लिए की गई पहल का राजनीतिकरण कर रहे हैं।’’ घोष ने कहा, ‘‘यह भाजपा सरकार है जो सत्ता में आने के बाद भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास को लोगों के सामने पेश कर रही है।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश