FIFA World Cup 2022 में देंगी लाइव पर्फॉर्मेंस देंगी Nora Fatehi, जमकर की अभिनेत्री ने तैयारी

By रितिका कमठान | Nov 29, 2022

फीफा विश्व कप 2022 का जादू फुटबॉल फैंस पर जमकर छाया हुआ है। फीफा से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए फैंस उत्साहित बने हुए है। 20 नवम्बर को टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत के बाद फुटबॉल फैंस फीफा से जुड़ी हर अपडेट को हासिल करने के इच्छुक बने हुए है। इसी बीच फीफा में नोरा फतेही अपने डांस परफॉर्मेंस से आग लगाने को तैयार है। बॉलीवुड की डांसिंग डीवा नोरा फतेही के लिए ये फेस्ट काफी खास होने वाला है।

 

बॉलीवुड की मशहूर डांसिंग क्वीन नोरा फतेही फीफा विश्व कप 2022 के फैन फेस्ट में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। नोरा फतेही फेस्ट में लाइव परफॉर्मेंस देंगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खुद नोरा फतेही भी अपनी इस परफॉर्मेंस को लेकर काफी उत्साहित है। नोरा ने इस परफॉर्मेंस को लेकर काफी तैयारी की है।

 

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में वर्ल्ड कप के एंथम Light the Sky गाने पर नोरा फतेही पर्फॉर्म करने वाली है। इस परफॉर्मेंस को देखने के लिए फैंस उत्साहित और बेसब्र हो रहे है। परफॉर्मेंस से पहले नोरा ने तैयारी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस वीडियो को भी फैंस ने काफी पसंद किया है। इस डांस परफॉर्मेंस के लिए नोरा काफी मेहनत करती दिख रही है। नोरा अपनी टीम के साथ परफॉर्मेंस के लिए हर बारिकी को समझ रही है। नोरा की तैयारी से साफ है कि वो फेस्ट में अपनी परफॉर्मेंस से फैंस के होश उड़ाने को तैयार हैं।

 

वीडियो भी हुआ वायरल

फीफा फेस्ट से पहले नोरा का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वो अपने गाने पर स्टेडियम में नाचती दिख रही है। हालांकि ये वीडियो नोरा के परफॉर्मेंस का नहीं है। वो कतर के स्टेडियम में नाच रही है। वो मैच शुरू होने का इंतजार कर रही हैं और स्टैंड्स में खड़ी दिख रही है। इसी बीच एंथम बजने पर उसपर नाचती और गाती दिखती है। 

 

बीटीएस सिंगर जंगकुक के गाने ‘ड्रीमर्स’ को मिली पहचान

20 नवंबर को शुरू हुए फीफा विश्व कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी में बीटीएस सिंगर जुंगकुक ने भी परफॉर्म किया था। इस गाने का आधिकारिक वीडियो 22 नवंबर को रिलीज हुआ था, जिसके बाद फैंस को ये गाना काफी पसंद आया है। इस गाने को अब तक 34 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके है। 

प्रमुख खबरें

Winter Skin Care: बिना मेकअप के पाएं ग्लोइंग स्किन, स्किनिमलिज्म से सर्दियों में निखारें त्वचा

Gemini 3 Pro VS ChatGPT 5.2: 2025 के AI रेस में कौन आगे? आपके लिए बेस्ट चुनाव का विश्लेषण

Pakistan ने चोरी से ईरान को परमाणु...पुतिन-बुश की 24 साल पुरानी सीक्रेट चैट आई सामने

दोस्ती में दरार डालने की कोशिश, पेंटागन ने अरुणाचल पर भारत को चेताया, चीन बुरी तरह बौखलाया