नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर भड़का उत्तर कोरिया! चीन का दिया साथ, अमेरिकी नेता को कहा- अंतरराष्ट्रीय शांति नष्ट करने वाली लीडर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2022

सियोल। उत्तर कोरिया ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी पर उत्तर कोरिया के खिलाफ भावनाओं को भड़काने और ‘‘चीन को नाराज करने’’ का शनिवार को आरोप लगाते हुए उन्हें “अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता को नष्ट करने वाली” नेता करार दिया। पेलोसी ने ताइवान का दौरा करने के बाद दक्षिण कोरिया की यात्रा की। अमेरिकी नेता के ताइवान के दौरे से नाराज चीन ने ‘‘अभूतपूर्व पैमाने’’ पर सैन्य अभ्यास किए। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और विदेशी सरकारों के साथ उसके संबंधों का विरोध करता है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत, तालिबान ने जारी किया बयान

उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के प्रेस एवं सूचना मामलों के विभाग के महानिदेशक जो योंग सैम ने पेलोसी की यात्रा और उत्तर कोरियाई प्रतिरोध संबंधी चर्चा को लेकर शनिवार को उनकी आलोचना की। सरकारी मीडिया ने जो योंग के हवाले से एक बयान में कहा, “पेलोसी ताइवान का दौरा करके क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को नष्ट करने के कारण चीन की उचित आलोचना के घेरे में आ गई हैं।

उन्होंने दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया के साथ टकराव का माहौल पैदा किया है।” पेलोसी को “अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता की सबसे बड़ी विध्वंसक” बताते हुए जो योंग ने कहा कि दक्षिण कोरिया में पेलोसी के व्यवहार ने उत्तर कोरिया के प्रति बाइडन प्रशासन की शत्रुतापूर्ण नीति को स्पष्ट रूप से दर्शाया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर