रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण, अमेरिका समेत पड़ोसी देशों की बढ़ सकती है परेशानी

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 27, 2022

दुनिया पहले से ही यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से जूझ रही है। लेकिन अब एक और तानाशाह ने विनाशकारी मिसाइल दागकर पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया है। उत्तर कोरिया ने रविवार  को जापान को निशाना बनाते हुए समुद्र में बैलिस्टिक मिसाइल दागी। उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद से अमेरिका पर दबाव बढ़ गया है। जहां अमेरिका यूक्रेन संकट पर पूरा ध्यान दे रहा है, वहीं तानाशाह किम जोंग उन इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तर कोरिया अब संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ निरस्त्रीकरण पर बातचीत करने की कोशिश कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यूक्रेन संकट अमेरिका पर जबरदस्त दबाव डाल रहा है और उत्तर कोरिया यूक्रेन संकट का फायदा उठाकर अमेरिका पर और दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, ताकि अमेरिका उसके साथ बातचीत के लिए तैयार हो जाए। 

दक्षिण कोरिया ने व्यक्त की गहरी चिंता

जापान की रक्षा मंत्री ने कहा कि इस वजह से जहाजों या विमानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने भी उत्तर कोरिया की राजधानी के क्षेत्र से परीक्षण का पता लगाया है और उन्होंने इस पर गहरी चिंता तथा खेद व्यक्त किया।राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक के दौरान दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच इस परीक्षण के समय को दुनिया और कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति तथा स्थिरता के लिए आवंछित बताया। 

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा