किम जोंग के इशारों पर उत्तर कोरिया ने फिर किया सैन्य अभ्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2019

सियोल। उत्तर कोरिया में सैनिकों ने अपने शीर्ष नेता किम जोंग-उन के इशारों पर दक्षिण कोरिया के साथ विवादित समुद्री सीमा पर तोपखाने का सैन्य अभ्यास किया। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। उत्तर कोरियाई की ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कहा कि यह अभ्यास उस वक्त किया गया जब किम पश्चिमी दूर चंगरिन द्वीप पर एक सैन्य इकाई का निरीक्षण कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका को दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास पूरी तरह से खत्म करना चाहिए: उत्तर कोरिया

पिछले साल परमाणु निरस्त्रीकरण पर अमेरिका के साथ वार्ता शुरू करने के बाद किम का यहां यह पहला दौरा है। दोनों के बीच बातचीत फिलहाल रूकी है क्योंकि उत्तर कोरिया लगातार अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटाने और शत्रुतापूर्ण नीतियां रोकने का दबाव बना रहा।

केसीएनए ने कहा कि किम ने तटीय तोपखाना कम्पनी को उसे निशाना बता गोला दागने को कहा और कम्पनी के सैनिकों ने अपनी गोलीबारी का पूरा जौहर दिखाया और शीर्ष नेता को खुश किया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के साथ वार्ता की संभावना कमजोर होती जा रही है: उत्तर कोरिया

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने इस ताजा अभ्यास की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य शत्रुता कम करने के उद्देश्य से पिछले साल किए गए अंतर-कोरियाई समझौते का उल्लंघन किया है।

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल