उत्तर कोरिया ने जापान सागर में छोड़े 2 मिसाइलें, फिर बढ़ा तनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

सियोल। उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को समुद्र में छोटी दूरी की दो मिसाइलें दागीं। उसके इस कदम से अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता बहाल करने के प्रयासों को धक्का लगा है और यह अमेरिका-दक्षिण कोरिया के बीच नियोजित संयुक्त सैन्य अभ्यासों को लेकर उसके आक्रोश का संकेत भी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच पिछले महीने अचानक हुई बैठक के बाद यह उत्तर कोरिया का पहला मिसाइल परीक्षण है। किम और ट्रंप असैन्यीकृत क्षेत्र में 30 जून को हुई बैठक में वार्ता फिर से शुरू करने पर सहमत हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया में आम चुनाव का राजनीतिक दिखावा, किम जोंग उन को मिले 100% वोट

अधिकारी ने कहा कि हमारी सेना अतिरिक्त प्रक्षेपणों के मामले में स्थिति पर करीबी नजर रख रही है और पूरी तरह से तत्पर है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चोई ह्यून-सू ने कहा, ‘‘हम उत्तर कोरिया से उन कदमों को रोकने का अनुरोध करते हैं जिनसे सैन्य तनाव कम करने में मदद नहीं मिलेगी। जापान के रक्षा मंत्री ने प्योंगयांग के इस कदम को ‘‘अत्यधिक खेदजनक’’ बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि ये मिसाइलें उनके क्षेत्र में नहीं गिरीं। उत्तर कोरिया ने आखिरी बार नौ मई को छोटी दूरी की मिसाइलें दागी थीं जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘‘काफी साधारण-सी मिसाइलें’’ बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ उनके रिश्ते प्रभावित नहीं होंगे।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक