उत्तर कोरिया कर रहा है उपग्रह प्रक्षेपण स्थल का पुनर्निर्माण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2019

सियोल। सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीरों से उत्तर कोरिया की लंबी दूरी के रॉकेट प्रक्षेपण स्थल पर किसी प्रकार की गतिविधि का पता चला है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच हनोई में दूसरी शिखर वार्ता के अचानक और बिना किसी नतीजे के समाप्त हो जाने के पश्चात प्योंगयांग प्रक्षेपण स्थल का तेजी से पुनर्निर्माण कर रहा है।

अमेरिका के सेंटर फॉर स्ट्रैटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) ने कहा कि यह गतिविधियां ‘सोहाई सैटेलाइट लांचिंग स्टेशन’ के वर्टिकल इंजन टेस्ट स्टैंड और लॉंच पैड में देखी गईं। प्योंगयांग ने इसी प्रक्षेपण स्थल से 2012 और 2016 में उपग्रहों का प्रक्षेपण किया था। सीएसआईएस के शोधकर्ताओं ने बताया कि हनोई शिखर वार्ता के दो दिन बाद यह गतिविधि देखी गई है।

इसे भी पढ़ें: आईएसआईएस के संबंध में अगले सप्ताह अहम घोषणा करेंगे ट्रम्प: पोम्पिओ

प्रमुख खबरें

समुद्र मंथन से जुड़ी है Anant Chaturdashi की परंपरा, पंचामृत में भगवान को खोजने की रीत

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के PM ने साधी चुप्पी