नहीं सुधरा उत्तर कोरिया, दो सप्ताह में पांचवीं बार किया मिसाइल प्रक्षेपण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2019

सियोल। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ विरोध जाहिर करते हुए उत्तर कोरिया ने शनिवार को एक बार फिर मिसाइल प्रक्षेपण किया। सियोल में रक्षा अधिकारियों ने बताया कि हैमहंग शहर के पास से दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में गिरने वाली इन मिसाइलों ने 400 किलोमीटर की दूरी तय की। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने पिछले दो सप्ताह में पांचवीं बार किए गए इस प्रक्षेपण को वॉशिंगटन और दक्षिण कोरियाई के संयुक्त अभ्यास के खिलाफ एक ‘‘ गंभीर चेतावनी ’’ करार दिया। यह संयुक्त अभ्यास दो दिन पहले ही शुरू हुआ है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग ने फिर दिया अमेरिका और द.कोरिया को चेतावनी

 वहीं ट्रम्प ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर कोरियाई नेता मिसाइल प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे एक बेहतरीन पत्र दिया है। मैं आपको उसे जरूर देना चाहूंगा, लेकिन मुझे नहीं पता, मुझे नहीं लगता कि यह उचित होगा। वह बेहद निजी पत्र है। यह बेहतरीन पत्र है। उन्होंने इस बारे में बताया कि वह (किम) क्या कर रहे हैं। वह प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं। यह जो हम कर चुके हैं उसकी तुलना में बेहद छोटा प्रक्षेपण हैं।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘ किम प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं। उन्होंने पत्र में इसका जिक्र किया है, लेकिन वह उत्तर कोरिया के लिए अच्छा भविष्य भी देखते हैं। हम देखेंगे कि यह कैसे संभव होता है।’’

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquakes | 32 की मौत- 700 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, बोले- संकट में हर संभव मदद को तैयार है भारत

Prabhasakshi NewsRoom: Indira Gandhi ने क्यों लगाई थी Emergency? Congress ने क्यों आधी रात को छीन लिये थे नागरिकों के सारे अधिकार?

Pune Murder Mystery | परफेक्ट मर्डर के लिए 238 घंटे की सीक्रेट प्लानिंग! आरोपी चेतन ने पुलिस को चकमा देने के लिए नौकर के फोन से बुना था जाल

Emergency In India 1975 | आपातकाल वह काला दौर था, जिसमें भारतीय लोकतंत्र को निर्ममता से कुचल दिया गया था : PM मोदी