किम जोग की तानाशाही जारी, उत्तर कोरिया ने महीने में चौथी बार संदिग्ध मिसाइलों का प्रक्षेपण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

सियोल। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि अमेरिका के साथ ठप पड़े कूटनीति संबंधों और वैश्विक महामारी के मद्देनजर सीमा बंद होने के बीच अपनी सेना की ताकत प्रदर्शित करने के एकमात्र लक्ष्य के साथ उत्तर कोरिया ने सोमवार को दो संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलेंसमुद्र में दागी। इस महीने उसके द्वारा किया गया यह चौथा प्रक्षेपण है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें सुनान में एक स्थान पर दागी, लेकिन मिसाइल कितनी दूर जाकर गिरी इसकी तत्काल कोई जानकारी नहीं दी। सुनान में प्योंगयांग का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दिया

अभी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह प्रक्षेपण उत्तर कोरिया द्वारा 5 जनवरी और 11 जनवरी को एक कथित हाइपरसोनिक मिसाइल के उड़ान परीक्षण और शुक्रवार को एक ट्रेन से बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किए जाने के बाद किया गया।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां