गंभीर स्थिति में उत्तर कोरिया के हालात, खुद नेता किम जोंग ने की अपने नागरिकों से यह अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2021

सियोल।उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सोमवार को अपने अधिकारियों से अपील की कि वे देश की मौजूदा ‘‘गंभीर स्थिति’’ से निपटने और देशवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए और मजबूती से प्रयास करें। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी, लेकिन उसने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की स्थापना की 76वीं वर्षगांठ के मौके पर किम के भाषण के दौरान अमेरिका और दक्षिण कोरिया को लेकर की गई किसी विशेष टिप्पणी का जिक्र नहीं किया। वाशिंगटन और प्योंगयांग के बीच परमाणु वार्ता दो वर्षों से अधिक समय से रुकी हुई है। अमेरिका का कहना है कि उत्तर कोरिया अपनी परमाणु कार्यक्रम संबंधी गतिविधियां बंद करे, जबकि उत्तर कोरिया का कहना है कि देश पर अमेरिका के नेतृत्व में लगाए गए प्रतिबंध हटाए जाएं, दोनों देशों के बीच इन बातों पर अहसमति के कारण वार्ता बाधित है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री