उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका को दी खुली चुनौती, टकराव की स्थिति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी सरकार को अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन से संवाद और टकराव दोनों के लिए तैयार रहने को कहा है। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी। कुछ दिन पहले ही अमेरिका और अन्य देशों ने उत्तर कोरिया से अपना परमाणु कार्यक्रम छोड़कर बातचीत का रास्ता फिर से अपनाने पर जोर दिया था। कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि किम का बयान यह दर्शाता है कि वह अपने परमाणु हथियार के जखीरे को मजबूती से बढ़ाना चाहते हैं और अमेरिका पर उसकी नीतियों को छोड़ने का दबाव बनाना चाहते हैं जिसे उत्तर कोरिया शत्रुतापूर्ण नीति बताता है।

इसे भी पढ़ें: भारत में एक दिन में 62,480 नए मामले सामने आये, 1587 लोगों की 24 घंटे में मौत

हालांकि किम बातचीत बहाल करने के लिए भी तैयार हैं। देश में चल रही सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक में बृहस्पतिवार को किम ने जो बाइडन के नेतृत्व में अमेरिकी नीतियों का विस्तार से विश्लेषण किया। किम ने इस दौरान संवाद और टकराव दोनों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। विशेषकर देश की प्रतिष्ठा की रक्षा और स्वतंत्र रूप से विकास के हितों तथा देश की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने की खातिर टकराव की स्थिति के लिए तैयार रहने का आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election: SP और Congress में सीट शेयरिंग पर दो दौर की बैठक बेनतीजा, विनेबिलिटी होगी मुख्य आधार

भारत के खिलाफ Test मैच ड्रॉ कराने पर Luke Ronchi ने की बल्लेबाजों की तारीफ

Prince William के ग्रामीण आवास में चोरी की कोशिश, ब्रिटिश पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Prince William के आवास Anmer Hall में घुसे चोर, ड्रोन व हेलिकॉप्टर सर्च के बाद 2 गिरफ्तार