नॉर्दन एलायंस के कमांडर की तालिबान को चुनौती, पंजशीर आने से पहले अपना कफन भी साथ लाओ, 10 आतंकियों को किया ढेर

By अभिनय आकाश | Aug 31, 2021

अमेरिका की वापसी के बाद पंजशीर की जंग तेज हो गई है। लड़ाई में 10 तालिबानी आतंकी के ढेर होने की खबर है वहीं कई जख्मी हुए हैं। हालांकि आंकड़ों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तालिबान की तरफ से जाबुल सिराज इलाके में हमला किया गया। तालिबान ने पंजशीर घाटी को चारो तरफ से घेर लिया है। तालिबान ने पंजशीर इलाके का इंटरनेट बंद कर दिया है और पूरी कोशिश की जा रही है कि नॉर्दन एलायंस को काबू में किया जाए। 

 नॉर्दन एलायंस के कमांडर ने तालिबान को खुल चुनौती देते हुए कहा कि पंजशीर आने से पहले अपना कफन भी साथ लेकर आओ। उन्होंने कहा कि पंजशीर आने के बाद तालिबानियों के लिए रिटर्न टिकट नहीं है। हमारे लीडर के ऑर्डर पर हम काबुल पर भी कब्जा कर लेंगे। 

लड़ाकों की संख्या में हो रहा इजाफा 

गौरतलब है कि पंजशीर का इलाका वो आखिरी इलाका बना हुआ है जिस पर तालिबान कब्जा नहीं जमा पाया है। पंजशीर के लड़ाकों से तालिबान को कड़ी टक्कर मिल रही है। तालिबान को चुनौती देने वाले अहमद मसूद का समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। नॉर्दन अलाएंस के लड़ाकों की संख्या 9 हजार से बढ़कर अब 20 हजार तक पहुंच गई है। अहमद मसूद की अगुवाई में टैंक और कई वाहन भी आ रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे