तालिबान के दावे को नॉर्दन एलायंस ने किया खारिज, 40 को ढेर करने के बाद अहमद मसूद बोले- गुलामी हमारे स्वभाव में नहीं

By अनुराग गुप्ता | Sep 03, 2021

काबुल। तालिबान का अफगानिस्तान के 34 में से 33 प्रांत पर कब्जा है लेकिन पंजशीर अभी भी दूर है। हालांकि पंजशीर पर कब्जा करने के उद्देश्य से तालिबान ने अपने लड़ाकों को वहां भेजा है। तालीबानी लड़ाकों और नॉर्दन एलायंस के बीच गोलीबारी जारी है। 

नॉर्दन एलायंस ने खारिज किया दावावहीं, तालिबान ने दावा किया है कि पंजशीर की कई चोटियां पर हमले कब्जा कर लिया है। हालांकि नॉर्दन एलायंस ने उनके दावे को खारिज कर दिया। नॉर्दन एलायंस ने अपने योद्धाओं की नास्ता करते हुए तस्वीर साझा की। जिसमें उन्होंने लिखा कि तालिबान ने जहां कब्जा करने के दावा किया है वहां से कुछ किमी दूर रेजिस्टेंस फोर्स नास्ता कर रही है। नॉर्दन एलायंस ने कहा कि तालिबान को कहीं भी आगे नहीं बढ़ने दिया गया है। उनके सभी दावे गलत हैं। वहीं, नॉर्दन एलायंस ने कहा कि मुख्य प्रवेश द्वारा पर हमारा कब्जा बरकरार है। जबकि तालिबान ने इस पर कब्जे का दावा किया था। 

इसे भी पढ़ें: कौन है मुल्‍ला बरादर ? जिसके हाथ में होगी तालिबान सरकार की कमान 

इसी बीच रेजिस्टेंस फोर्स के कमांडर अहमद मसूद ने अपने सैनिकों का हौसला बुलंद करते हुए कहा कि या तो हम आज़ाद रहेंगे या फिर उन शहीदों में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने आजादी के लिए अपनी जान दे दी। गुलामी हमारे स्वभाव में नहीं है।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन