उत्तरी ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, पांच जिलों में 1.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

भुवनेश्वर, 29 जुलाई उत्तरी ओडिशा में बुधवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और लगातार हो रही बारिश से प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया एवं कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। बाढ़ से राज्य के पांच जिलों में 1.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बालासोर जिले में बुधबलंगा और जालका नदियों में आयी बाढ़ से कई गांवों में पानी भर गया है, जबकि भद्रक और जाजपुर जिलों में बैतरणी, बुधा और सालंदी नदियों ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, क्षेत्र की सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले करीब 50,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

इन लोगों को राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है, जहां उन्हें पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) और दमकल विभाग की टीमों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बाढ़ प्रबंधन की निगरानी और राहत कार्यों के समन्वय के लिए सबसे अधिक प्रभावित बालासोर, भद्रक और जाजपुर जिलों में तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भी तैनात किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के कई स्थानों पर अत्यधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है।

प्रमुख खबरें

क्या Justin Langer बनेंगे England Coach? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया अफवाहों का सच

जयराम रमेश ने NEP को Nagpur Education Policy कहा, बिना संसदीय चर्चा लागू करने का आरोप

राहुल गांधी ने अमित शाह पर लगाया गंभीर आरोप, लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Silent Killer है High BP, साइलेंट किलर बन रहा है उच्च रक्तचाप, ये Lifestyle Changes करेंगे असर