'महाकुंभ में एक भी अपराध की घटना नहीं हुई', योगी बोले- सपा को राम-कृष्ण पर विश्वास नहीं

By अंकित सिंह | Mar 04, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हाल ही में संपन्न महाकुंभ 2025 पर राज्य विधानसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान अपराध या छेड़छाड़ की कोई घटना नहीं हुई। योगी ने कहा कि महाकुंभ के 45 दिनों में देश-दुनिया से 66 करोड़ से ज्यादा लोग मेले में आए। महाकुंभ में आने वाले 66 करोड़ लोगों में से आधी महिला तीर्थयात्री रही होंगी, लेकिन उत्पीड़न, लूट, अपहरण या हत्या की एक भी घटना नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें: क्या बिहार में भी BJP लेकर आएगी महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना? मिला ये जवाब

योगी ने यह भी कहा कि संभल में हम जो कर रहे हैं वह भी आस्था के कारण ही है। उन्होंने कहा कि आज की समाजवादी पार्टी नाम तो डॉ. लोहिया का लेती है लेकिन अपने आदर्शों से दूर हो गयी है। सपा डॉ. लोहिया के आचरण, आदर्श और सिद्धांतों को भूल गयी है। उन्होंने कहा कि विष्णु, शंकर और राम भारत की एकता का आधार हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी इस पर विश्वास नहीं करती है। हम सबके विकास की बात करते हैं। महाकुंभ में भारत की विरासत और विकास की अनूठी छाप देखने को मिली। महाकुंभ में जाति, धर्म या क्षेत्र के आधार पर किसी भी तरह का कोई भेदभाव देखने को नहीं मिला। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court को बताया गया, Ram Mandir चढ़ावा चोरी में 25 सितंबर तक Charge Sheet देगी SIT

Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया

Navratri Dandiya Night में क्या पहनें? Lehenga से Indo-Western तक ये हैं बेस्ट आइडियाज