Amrapali Dubey नहीं बल्कि Bhojpuri की इस सुपरस्टार अभिनेत्री के साथ रोमांस करते दिखे Dinesh lal yadav

By अंकित सिंह | Jul 29, 2023

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी खूब लोकप्रिय है। दोनों कलाकारों को लोग एक साथ देखना भी पसंद करती है। हालांकि, एक गाना इन दिनों खूब चर्चा में है। इस गाने में दिनेश लाल यादव के शानदार एक्टिंग देखने को मिली है। हालांकि, दिनेश लाल यादव का नाम सामने आने के साथ ही आम्रपाली दुबे की चर्चा होने लगती है। लेकिन इस गाने में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे नहीं बल्कि भोजपुरी की एक अन्य सुपरस्टार हैं। वह सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि सनसनी अक्षरा सिंह हैं। फिलहाल इस गाने की खूब चर्चा हो रही है।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | सावन में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने बनाई शिवलिंग, फैंस ने की जनकर तारीफ

निरहुआ-आम्रपाली की हिट केमिस्ट्री

भोजपुरी फिल्मों की बात करें तो दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इन दोनों की फिल्मों जबरदस्त सफलता भी मिलती है। इन सबके बीच दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे अपनी एक नई फिल्म के लिए सुर्खियों में है। इस फिल्म का नाम है कलाकंद। इस फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इसी कड़ी में इस फिल्म का बेहद ही रोमांटिक गाना रिलीज किया जा चुका है। इस गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav बोले- UP की सभी 80 सीटें जीतने पर भी EVM का विरोध जारी रहेगा

Middle East Conflict से शेयर बाजार में हड़कंप, Crude Oil $100 पार होने से बढ़ी Inflation की चिंता

Karnataka में Shivakumar सरकार के 100 दिन बिना उपलब्धि के बीते: Vijayendra

अमेरिका को चुभता BRICS, भारत के लिए कितना फायदेमंद?