Pawan Singh और Khesari Lal Yadav के बीच खत्म हुआ सालों पुराना झगड़ा, दुश्मनी भूल दोनों के एक-दूसरे को लगाया गले

Pawan Singh and Khesari Lal
Instagram @kajalraghwani
अंकित सिंह । Jul 17 2023 6:55PM

भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन की वजह से दोनों की बीच की दीवार खत्म हुई है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की तस्वीरों को भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

सोशल मीडिया पर एक फोटो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस फोटो में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव एक दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद से इस बात की चर्चा जबरदस्त तरीके से तेज हुई है यह क्या दोनों ही अभिनेताओं के बीच सुलह हो गया है? दरअसल, दोनों ही अभिनेताओं के बीच लगातार वार-पलटवार की खबरें आती थी। ऐसा कहा जाता है कि दोनों के बीच सालों से झगड़ा कर चल रहा था। भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन की वजह से दोनों की बीच की दीवार खत्म हुई है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की तस्वीरों को भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

इसे भी पढ़ें: Bhojpuri Song: टमाटर की महंगाई में आपने Khesari Lal Yadav का यह गाना कहीं मिस तो नहीं कर दिया

काजल राघवानी ने क्या कहा

काजल राघवानी नहीं रवि किशन का धन्यवाद किया है। पूरा भोजपुरी फिल्म जगत भी रवि किशन को धन्यवाद कह रहा है। दावा किया जा रहा है कि रवि किशन की ही वजह से दोनों अभिनेताओं के बीच का झगड़ा खत्म हुआ है। फिलहाल यह फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। एक फोटो में जहां दोनों गले लगाते हुए एक दूसरे को दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में दोनों अभिनेता एक दूसरे पर प्यार भी बताते नजर आ रहे हैं। पवन सिंह जहां खेसारी लाल यादव के माथे पर किस कर रहे हैं। तो वहीं खेसारी के पवन सिंह के गालों पर किस कर रहे हैं। काजल राघवानी के कहा कि कुछ बोलने लायक नहीं है। मेरे फेवरेट एक साथ है। धन्यवाद रवि किशन जी। नजर ना लगे इस जोड़ी को। 

इसे भी पढ़ें: New Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली की फिर दिखी हिट केमिस्ट्री, कलाकंद फिल्म का शानदार गाना रिलीज

कई सालों से रहा है झगड़ा

दोनों अभिनेता एक दूसरे को लगातार टारगेट करते रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने कभी भी किसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन उनकी बातों से साफ तौर पर पता चल जाता था। कई बार तो दोनों अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर आकर एक दूसरे के खिलाफ बोला है। यहां तक कि बाद जातिवाद तक पहुंच गया था। दोनों ने कभी यादव तो कभी बबुआन को लेकर भी गीत गाए। खेसारी लाल यादव ने तो यहां तक कह दिया था कि मेरे गाने को रुकवा दिया जाता है। वही, पवन सिंह के हाथों कुछ प्रोजेक्ट भी निकल गए थे। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सुलह हो चुकी है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़