Hezbollah की कमान संभालना मतलब मौत को गले लगाना जैसा, Nasrallah की मौत को हफ्ता भी नहीं बीता और मारा गया नया चीफ!

By अभिनय आकाश | Oct 04, 2024

हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्लाह की मौत को अभी हफ्ता भर भी नहीं बीता है। जुमे के दिन प्रार्थना सभा भी आयोजित नहीं हुई थी। तभी एक और खबर आ गई। हिजबुल्ला के नए चीफ की मौत की खबर आ रही है। जानकारी मिल रही है कि हिजबुल्ला के नए चीफ पर भी इजरायल ने उसी तरीके से हमला किया जिस तरह हसन नसरल्लाह पर किया था। सात दिन भी नहीं हुए और खबर आ रही है कि हिजबुल्ला के नए चीफ पर जोरदार हमला हुआ है। हालांकि किसी की भी तरफ से हाशेम सफीद्दीन की मौत को लेकर पक्की की खबर नहीं आई है। हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद हिजबुल्लाह के नए चीफ यानी इस संगठन के नए कमांडर हिज्बुल्लाह की एग्जिक्यूटिव काउंसिल का चीफ हाशेम साफीद्दीन को बनाए जाने की खबर सामने आई थी। 

इसे भी पढ़ें: नसरुल्लाह के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 लोग जेल भेजे गए

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आधी रात में इजरायल ने बेरूत पर भीषण हमलों को अंजाम दिया था। इससे जुड़ी कई तस्वीरें भी सामने आई। कहा जा रहा है कि साफीद्दीन इस वक्त एक अंडरग्राउंड बंकर में हिजबुल्ला के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है। हिजबुल्ला के नए चीफ की क्या हालत है इसके बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। इजरायल द्वारा नसरल्लाह को मारे जाने के बाद से ये इस क्षेत्र में की गई सबसे भीषण बमबारी बताई जा रही है। 

प्रमुख खबरें

हद पार कर दी...जयशंकर के दलाल वाले बयान पर आपा खो बैठीं हिना रब्बानी

हम अपने साथ आधी दुनिया को लेकर डूबेंगे, पाकिस्तान ने खुलेआम अमेरिका-इजरायल को धमकाया

वैश्विक संकट के दौर में वैश्विक पर्यटन उद्योग

साहित्य का धर्म पुस्तक साहित्य जगत के वातावरण को बदलने के लिए प्रेरित करती है: पवनपुत्र बादल