प्राइवेट नौकरी के लिए ऐसी भीड़ नहीं देखी होगी... गुजरात का Video हो रहा वायरल, राहुल गांधी बोले, ये मोदी के अमृतकाल की हकीकत है

By अंकित सिंह | Jul 12, 2024

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि "बेरोजगारी की बीमारी" ने भारत में एक महामारी का रूप ले लिया है, और आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्य "इस बीमारी का केंद्र" बन गए हैं। उनकी टिप्पणी गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में 40 रिक्तियों के लिए एक फर्म द्वारा आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए लगभग 800 लोगों के आने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति की घटना पर आई थी। जिस होटल में साक्षात्कार हो रहा था, उसके प्रवेश द्वार की ओर जाने वाले रैंप पर चढ़ने की कोशिश कर रहे अभ्यर्थियों द्वारा धक्का-मुक्की की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये बात भी सच है कि सरकारी नौकरियों के लिए भीड़ जबरदस्त होती है। पर भरूच में ये भीड़ प्राइवेट नौकरी के लिए थी। गुजरात के भरूच जिले में बीई केमिकल डिग्री वाले सैकड़ों से अधिक युवा एक निजी फर्म में चालीस नौकरी रिक्तियों के लिए साक्षात्कार के लिए एक होटल में भीड़ लगा रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये वीडियो 22 वर्षों से भाजपा द्वारा गुजरात की जनता से किए गए “धोखेबाज़ी मॉडल” का प्रमाण है। 

खड़गे ने कहा कि ये वीडियो 10 वर्षों से मोदी सरकार ने जिस तरह युवाओं की नौकरियाँ छीनी है, उनके भविष्य को तबाह किया है उसका ठोस सबूत भी है। सालाना दो करोड़ नौकरियाँ देने का भाजपाई वादा — पेपर लीक, भर्ती भ्रष्टाचार, शिक्षा माफ़िया, सरकारी नौकरियों को सालों तक ख़ाली रखना, SC/ST/OBC/EWS पदों को जानकर नहीं भरना, अग्निवीर जैसी योजना लाकर ठेके पर भर्ती करना, और करोड़ों युवाओं को दर-दर ठोकरें खाने के लिए छोड़ देना… इन सभी के भेंट चढ़ गया है !!

इसे भी पढ़ें: बालक बुद्धि का कांग्रेस का पलटवार, 9 दिन बाद मोदी को बताया ‘बैल बुद्धि’, जानिए क्या कहा

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी इस वीडियो को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में रमेश ने कहा, "यह वीडियो तथाकथित मोदी मॉडल को उजागर करने के लिए पर्याप्त है जिसे पूरे देश में प्रचारित किया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि एक निजी होटल में नौकरी के लिए युवाओं की यह भीड़ इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि गुजरात में केवल अमीरों को फायदा हुआ है। भाजपा 30 साल से गुजरात में सत्ता में है, फिर भी राज्य में बेरोजगारी भयानक स्तर पर है।

प्रमुख खबरें

Haridwar Kumbh 2027: सीएम Pushkar Singh Dhami ने जारी किया लोगो, वेबसाइट और आधिकारिक गीत

Tumbbad के 8 साल पूरे, Alia Bhatt ने खास अंदाज में दी बधाई

British High Commission के जलसे में पहुंचे Jitendra Singh, King Charles III का मना जन्मदिन

Western Sanctions के बीच US से Nuclear Talks को तैयार Iran, NPT पर भी घेरा